“उत्तराखंड विधानसभा चुनाव – 2027” की तैयारी तेज, तीन साल से जमे अफसरों का होगा तबादला,,,

देहरादून। वर्ष 2027 में प्रस्तावित आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने अभी से प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

इस संबंध में आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आधिकारिक पत्र जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश प्रेषित किए हैं। पत्र के अनुसार, राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाए रखने हेतु आयोग की स्थापित तबादला नीति के तहत किसी भी चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारी को उसके गृह जिले में पदस्थ नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही, जो अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान या एक ही राजस्व जिले में तैनात हैं, उन्हें चुनावी जिम्मेदारियों से अलग कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। इस कड़े आदेश के बाद शासन, प्रशासन और पुलिस महकमे में उन अधिकारियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जो अपने गृह जिले अथवा तय समयावधि से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं।

More Stories
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापे की भनक लगते ही रसगुल्ला फैक्ट्री संचालक फरार,,,
उत्तराखंड डार्क वेब पर बाल यौन शोषण सामग्री बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़,100 से ज्यादा असलील वीडियो सहित नैनीताल से किशोर गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार भेल कर्मचारियों ने 35 हजार रुपये का बोनस ठुकराया, 60 हजार की मांग को लेकर सौंपा निदेशक को ज्ञापन,,,