November 12, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई, महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज निरंजनी अखाड़े से निष्कासित- श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी

उत्तराखंड हरिद्वार यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई, महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज निरंजनी अखाड़े से निष्कासित- श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी

​

​हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज को उनके पद से निष्कासित कर दिया है। यह कड़ी कार्रवाई उन पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

“अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी ने जारी किया निर्देश, कहा- मर्यादा से समझौता नहीं”

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी ने इस निर्णय की जानकारी दी।

​अखाड़े की गतिविधियों से पहले ही थे दूर

श्रीमहंत डॉ. रवींद्रपुरी ने बताया कि अखाड़े ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से महामंडलेश्वर पद प्रदान किया गया था, हालांकि पद मिलने के बाद से ही उनका अखाड़े की गतिविधियों से कोई सक्रिय जुड़ाव नहीं रहा। वे अखाड़े के किसी भी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

​संत समाज की छवि सर्वोपरि

डॉ. रवींद्रपुरी ने कहा कि अब पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का स्वामी इंद्रदेव महाराज से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अखाड़ा अपनी परंपराओं और मर्यादाओं को लेकर गंभीर है और ऐसे किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरती जा सकती, जिससे संत समाज की छवि प्रभावित हो। (उधर, कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास बीड़ी जलाने के बहाने रोककर चार-पांच युवकों ने बाइक सवार अस्लाम से पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।)

Share