November 21, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में नर्सिंग कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ व केयरटेकर से मारपीट मामले में ग्राम प्रधान सहित 10 पर मुकदमा दर्ज,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में नर्सिंग कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ व केयरटेकर से मारपीट मामले में ग्राम प्रधान सहित 10 पर मुकदमा दर्ज,,,

​हरिद्वार/बहादराबाद: बहादराबाद क्षेत्र के किशनपुर-रोहालकी स्थित केयर नर्सिंग कॉलेज में पार्किंग निर्माण कार्य को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि ग्राम प्रधान विकास चौहान अपने साथियों के साथ शराब के नशे में कॉलेज परिसर में घुस आए और वहां काम कर रहे मजदूरों व केयरटेकर राजकुमार चौहान के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने केयरटेकर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं।

​केयरटेकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे उनकी मौजूदगी में पार्किंग निर्माण के तहत रैंप बनाया जा रहा था। हंगामे के बाद आरोपियों ने मौके पर जेसीबी बुलवाकर निर्माणाधीन रैंप, नाली के स्लैब और कॉलेज की बाउंड्री वॉल को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कॉलेज में छात्रावास भी संचालित है, जहां 200 से अधिक छात्राएं रहती हैं; इस घटना के बाद से छात्राओं, स्टाफ और फैकल्टी में दहशत का माहौल है।

पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान विकास चौहान, अमित चौहान, आर्यन चौहान, शुभम, योगेश, संजीव डीलर, सचिन, मोहित, सोनू और विशाल सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share