उत्तराखंड रामनगर के जंगल में 1 दर्जन से अधिक बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटा वन विभाग,,,,,
abpindianews, रामनगर- रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के अंतर्गत रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर नए बाईपास पुल बाल सुंदरी मंदिर के समीप जंगल किनारे काफी संख्या में बंदरों के शव पढ़े दिखाई दिए। जिसके बाद लकड़ी लेने जा रहे लोगों ने इसकी सूचना कुछ लोगों को दी सूचना मिलने पर कोसी रेंज के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बंदरों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया बताया गया।
कि 1 दर्जन से अधिक बंदरों की एक साथ मौत पूरी तरह संदेह है वही संभावना जताई जा रही है। कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंदरों को किसी खाने की वस्तु में विषैला पदार्थ मिलाकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया हो इस मामले में वन आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी एक साथ इतने बंदरों की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बंदर हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है तथा इस मामले में बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष हिरदेश शर्मा ने बताया कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।


More Stories
अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को 5लाखरु सहायता राशि देने की घोषणा की,,,,,,,
धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल,सीएम ने पेश किया कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- ‘उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प’,,,,
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,