आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे बृहस्पतिवार 02/10/2025

मेष (Aries)
आज आपको अपनी आय-व्यय का सही प्रबंधन करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी खास मुलाकात से लाभ होगा। संतान की शिक्षा को लेकर बाहर जाने का योग है।
वृषभ (Taurus)
कामकाज बिना रुकावट पूरे होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन ससुराल पक्ष से विवाद संभव है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन विवेक और धैर्य से निर्णय लेने का है। कार्यभार अधिक रहेगा। यात्रा के समय सामान की सुरक्षा रखें। जीवनसाथी की मांग पूरी करनी पड़ सकती है। खानपान में सावधानी बरतें।
कर्क (Cancer)
खुशनुमा माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। रुकावटें दूर होंगी। प्रमोशन की संभावना है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। छोटी बातों को दिल पर ना लें।
सिंह (Leo)
आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। खास लोगों से मुलाकात होगी। परिवारिक समस्याओं को दूर करने का अवसर मिलेगा। भाई-बहनों से खटपट हो सकती है।
कन्या (Virgo)
दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मन की चिंता दूर करने के लिए पिताजी से बात करें। धैर्य बनाए रखें।
तुला (Libra)
कामकाज में सुधार होगा। संपत्ति या वाहन की खरीदारी संभव। डूबा हुआ धन लौट सकता है। राजनीति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद रह सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
कार्यकुशलता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। अनजान लोगों से दूरी रखें। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिलेगी।
धनु (Sagittarius)
पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
रचनात्मक कार्यों से नाम कमाएंगे। कला और कौशल में निखार आएगा। राजनीति से जुड़े काम में रुचि लेंगे। संतान से कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।
कुंभ (Aquarius)
धैर्य और संयम से काम लें। प्रशासनिक कार्यों में ध्यान दें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आय बढ़ा सकता है।
मीन (Pisces)
आज कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी डील से फायदा होगा। विद्यार्थी विदेश शिक्षा के लिए अवसर पाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड CSC केंद्रों पर प्रशासन ने की सख्ती, देहरादून मे एक और CSC केंद्र सील, नियमों के उल्लंघन पर डीएम ने दी सख्त चेतावनी,,,,,
उत्तराखंड सर्दियों में बच्चों को सर्दी-खांसी बढ़ाने हेतु आचार्य बालकृष्ण ने बताएं देसी नुक्से,,,,,
उत्तराखंड के हरिद्वार में बनेगी राज्य की पहली हेलीपैड वाली बिल्डिंग, मिलेगी विशेष सुविधा छत से उड़ान भरेगे हेलीकॉप्टर,,,,,