उत्तराखंड,हरिद्वार एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कार्यभार संभालने से पहले हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर की मां गंगा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,,,,,

हरिद्वार: नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत भुल्लर ने जनपद का कार्यभार संभालने से पूर्व ब्रह्मकुंड, हरकी पैड़ी पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह बिल्कुल सादगीपूर्ण और साधारण अंदाज में पहुंचे, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश गया।
पूजन कार्यक्रम के अवसर पर श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं ब्राह्मणों ने उन्हें विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई तथा जनपद में उनके सफल, सर्वोच्च संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मां गंगा से मंगल कामना की।
गौरतलब है कि इससे पूर्व नवनीत भुल्लर देहरादून में एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के पद पर तैनात थे। वहां उन्होंने संगठित अपराध और नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई।

पूजा-अर्चना के उपरांत एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक और पर्यटन नगरी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम नागरिक की पुलिस तक पहुंच को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा, ताकि पीड़ित व्यक्ति बिना किसी भय के अपनी समस्या रख सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में अपराध पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। हरिद्वार पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जिले में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,