उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा झटका, कई नियुक्तियां रद्द, प्रदेश संगठन ने दिया गलतफहमी का हवाला,,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की कई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर बड़ा झटका दिया है। इसे उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन व जिला ब्लॉक संगठन में अस्थाई/अस्थाई नियुक्ति की गई है।
उन सभी नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया है। इस मुद्दे पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहीं पर कुछ गलतफहमी हुई है जिसकी वजह से उन्होंने इन नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है।

More Stories
उत्तराखंड राजधानी के इंदिरा मार्केट और आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजी, शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग हेतु सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश जारी- मुख्य सचिव
उत्तराखंड देवउठनी एकादशी 2025, आइए जानते कब है व्रत, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय,,,
उत्तराखण्ड के लोकप्रिय पर्व ईगास / बग्वाल को पूरे राज्य में धूम धाम से मनाने की तैयारी- मधु भट्ट