उत्तराखंड कोहरे में सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी पहल,SSP के निर्देश पर पुलिस ने चलाया रिफ्लेक्टर टेप अभियान,,,,,,

हरिद्वार: घने कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं, ताकि कम दृश्यता की स्थिति में भी वाहन दूर से स्पष्ट दिखाई दें और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस विशेष मुहिम के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, लाइट का सही उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का मानना है कि रिफ्लेक्टर टेप जैसी छोटी लेकिन प्रभावी पहल से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
हरिद्वार पुलिस की यह पहल आमजन के लिए न केवल सुरक्षा कवच साबित हो रही है, बल्कि सुरक्षित यातायात की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी है।

More Stories
उत्तराखंड सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट: विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार आरोपियों पर इनाम घोषित,,,,,
उत्तराखंड सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होंगी एसओपी तैयार- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग सुना ‘मन की बात’, AI, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश,,,.