उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर लगे रोक श्रीनगर गढ़वाल में साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान,,,,

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल पहुंची विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि जितने आतंकवादी पाकिस्तान में हैं, उतने ही गद्दार देश में भी मौजूद हैं। श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को गृहयुद्ध की शुरुआत बताया।
कहा कि यदि अन्य धर्म के लोगों पर हमला होता तो विश्वभर में हाहाकार मच जाता। साध्वी ने कहा कि मृतकों के दोषियों को सजा दिलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व एनएसए अजीत डोभाल की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उनके आंसू सच्चे नहीं हैं।
साध्वी ने इस्लामिक आतंक के विनाश के लिए मां धारी देवी के दर्शन करने की जानकारी दी। इसके बाद उनकी चारधाम यात्रा की भी योजना है। इस दौरान साध्वी प्राची का बड़ा बयान देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।

More Stories
उत्तराखंड”चारधाम यात्रा अपडेट” हरिद्वार ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आज 10,933 यात्रियों ने कराया यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन,,,,
उत्तराखंड वर्तमान ऊर्जा बचाव हेतु धामी सरकार ने किया बड़ा फैसला, बिजली दफ्तर में AC की व्यवस्था और अफसरों को करनी होगी कारपूल,,,,
उत्तराखंड में बिना अनुमति के संचालित होने वाले मस्जिद-मदरसा भवनो पर एमडीडीए ने शिकंजा कसते हुए एक मस्जिद और मदरसा भवन को किया सील,,,