उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अभी तक 9895 ने ऑफलाइन तो 23 लाख ने किया ऑनलाइन पंजीकरण,,,,

देहरादून: केदारनाथ के लिए 7,92,312, बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 पंजीकरण शामिल हैं।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख से पार हो गया है। वहीं, शुक्रवार को एक दिन में चार केंद्रों पर 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को शाम पांच बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23,50,845 पंजीकरण हो गए। इनमें केदारनाथ के लिए 7,92,312, बदरीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 पंजीकरण शामिल हैं।
उधर, हरिद्वार, नयागांव, हर्बटपुर और ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पर शु्क्रवार को 9895 ऑफलाइन पंजीकरण दर्ज किए गए। इनमें हरिद्वार में 4987, ऋषिकेश में 4776, हर्बटपुर में 96, नयागांव में 36 ऑफलाइन पंजीकरण शामिल हैं। अब तक 57,284 ऑफलाइन पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड “जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार” अभियान के तहत श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “मुख्य सेवक की चौपाल” मे धामी ने सुनी जन समस्याएं,,,
उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,