उत्तराखंड दीपावली के अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया, इस दिन बंद होंगे बाबा के शीतकालीन कपाट,,,,,,
देहरादून- श्री केदारनाथ धाम 30 अक्टूबर।श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली पश्चात भैयादूज रविवार 3 नवंबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।
बीते कल मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये इस तरह कपाट बंद की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर को दीपावली तथा कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर समिति एवं दानीदाताओं द्वारा 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है बताया कि 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे है 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे है।
गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी में कहा गया कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट 2 नवंबर को बंद होने है जबकि जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद हो रहे है। इस तरह इस यात्रा वर्ष चारधाम यात्रा समापन की तरफ है।


More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 15/02/2026
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,