February 13, 2026

उत्तराखंड देहरादून में फिर हुई सनसनीखेज वारदात, जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कातिल फरार,,,,

उत्तराखंड देहरादून में फिर हुई सनसनीखेज वारदात, जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कातिल फरार,,,,


देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराध की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिल्वर सिटी मॉल के पास सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल विक्रम शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लेन-देन या अन्य आपराधिक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विशेष टीमें गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

You may have missed

Share