उत्तराखंड देहरादून में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते डीएम ने दिए आदेश,,,,
देहरादून: देहरादून जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शिक्षण संस्थान बंद कराए गए थे।
जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने भारी वर्षा के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।
जिलाधिकारी के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी को जरा भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि, सरकारी व्यवस्था की यही जिम्मेदारी भी है कि प्रत्येक सूचना के प्रति गंभीरता दिखाई जाए। जिला प्रशासन के लिए स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बच्चों को मौसम के चलते किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौसम विभाग के प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लिया जाता है।


More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,