उत्तराखंड धर्मानगरी हरिद्वार मे अमेरिकन आश्रम की संपत्ति की निष्पक्ष जाँच की माँग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,,,,

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार के रानी गली स्थित अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर उठ रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। प्रस्तावित विश्व सनातन पीठ के शिलान्यास एवं उद्घोषणा कार्यक्रम से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और स्थानीय युवाओं ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की माँग करते हुए बीती रात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को तथा प्रातः नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा ‘जौनसारी’ ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के माध्यम से कुछ लोग आश्रम संपत्ति पर अपनी पकड़ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन स्थल की निष्पक्ष जाँच कर यह स्पष्ट करे कि आश्रम की संपत्ति पर वास्तविक अधिकार किसका है, ताकि स्थानीय लोगों में फैला भ्रम दूर हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई समूह अनधिकृत कब्जे की मंशा रखता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रशासन किसी भी दबाव में न आए।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत गिरी ने बताया कि सोशल मीडिया और जानकारों के माध्यम से यह जानकारी सामने आ रही है कि यह आश्रम संपत्ति पूर्व में स्वामी देवानंद योग भक्ति धाम ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत रही है, जिसके ट्रस्टी विदेशी नागरिक बताए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह आरोप भी सामने आए हैं कि ट्रस्ट का रजिस्टर खो जाने का हवाला देकर एक नई और कथित रूप से फर्जी ट्रस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सत्य की पुष्टि के लिए निष्पक्ष जाँच अत्यंत आवश्यक है।
इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज़ निषाद ने भी कार्यक्रम से जुड़े कई सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग रखी, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कई छात्र नेता एवं युवा उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— आदित्य गौड़, छात्र संघर्ष अध्यक्ष आकाश खत्री, सनी शर्मा, याज्ञिक वर्मा, खुशी भार्गव, पलक शर्मा, मुस्कान चौधरी, अजय राणा, खुशी लोहानी आदि शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,