उत्तराखंड निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, निगम कर्मचारियों के खाते में जल्द आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता,,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों को जनवरी 2024 से बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ जल्द मिलेगा। सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निगम कर्मचारी महासंघ को यह भरोसा दिया।
उत्तराखंड में निगम कर्मचारियों को जनवरी 2024 से बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ जल्द मिलेगा। सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निगम कर्मचारी महासंघ को यह भरोसा दिया। साथ ही सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग विनय शंकर पांडेय को बढ़ा डीए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उठे मुद्दे महासंघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल तय कार्यक्रम के अनुरूप मुख्यमंत्री धामी से मिलने सचिवालय पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें सीएम के समक्ष रखीं। राणाकोटी ने बताया कि जनवरी 2024 से बढ़े डीए का लाभ निगम कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला। राज्यकर्मियों को इसका लाभ काफी पहले से मिल रहा है
प्रतिनिधिमंडल ने निगम, निकाय समेत स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो बनाने की भी मांग की। साथ ही संविदा, आउटसोर्स, उपनलकर्मियों को पक्का करने समेत जल संस्थान कर्मियों को पेंशन, जीएमवीएन में एसीपी और स्टाफिंग पैटर्न का लाभ देने, रोडवेज में मृतकाश्रितों को नियमित सेवा देने समेत कई और मुद्दे भी रखे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि निगमकर्मियों को सभी लाभ समय पर मिलें। डीए का भुगतान भी जल्द होगा। प्रतिनिधिमंडल में अजयकांत शर्मा, ललित शर्मा, अरविंद पयाल, नंदलाल जोशी आदि मौजूद रहे।


More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, अग्निवीर भर्ती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, भविष्य सुरक्षित न होने से शादियों मे मुश्किलें- डॉ. हरक सिंह रावत
उत्तराखंड देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के मामले में चार जनसेवा केंद्रों को सील कर तीन संचालकों की आईडी की निरस्त,,,
उत्तराखंड हरिद्वार के स्वर्णंद घाट के पास खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस टीम,,,