उत्तराखंड ने किए बड़े बदलाव, अब ‘राजभवन’ कहलाएगा ‘लोक भवन’, देहरादून व नैनीताल दोनों स्थलों पर निर्णय लागु,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे। सोमवार को नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी हो गई। पिछले कुछ दिनों से इस बदलाव की कवायद चल रही थी।

गृह मंत्रालय से स्वीकृति के बाद सोमवार को सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत देहरादून और नैनीताल राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से लोक भवन कर दिया गया। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई

राजभवन शब्द का इतिहास ब्रिटिश शासन से शुरू होता है, जब गवर्नर या लेफ्टिनेंट गवर्नर के भव्य आधिकारिक आवासों को गवर्नमेंट हाउस कहा जाता था। भारत की स्वतंत्रता के बाद इन पुराने गवर्नमेंट हाउस को ही राज्यपालों का आधिकारिक निवास बना दिया गया। ब्रिटिश राज के प्रभाव को दर्शाने के लिए इन्हें राजभवन (राज्य का भवन) नाम दिया गया, जो आज तक इस्तेमाल हो रहा है।


More Stories
उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,