उत्तराखंड बड़ी खबर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में नीरगड्डू से शिवपुरी तक बनने वाली मुख्य सुरंग हुई आरपार,,,

ऋषिकेश: सुरंग की खोदाई का कार्य मई 2021 में शुरू किया गया था। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में कुल 17 सुरंगें हैं। जिनमें कुल 42 ब्रेक थ्रू होने हैं। अब तक 35 ब्रेक थ्रू हो चुके हैं।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के पैकेज वन के एक हिस्से की मुख्य सुरंग आरपार (ब्रेक थ्रू) हो गई है। करीब 10 किमी लंबी सुरंग खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। इस सुरंग में चार ब्रेक थ्रू (दो ब्रेक थ्रू मुख्य टनल व दो ब्रेक थ्रू निकासी टनल में) होने हैं। जिनमें से दो ब्रेक थ्रू हो चुके हैं। सुरंग का एक हिस्से की निकासी व मुख्य सुरंग आरपार हो चुकी हैं।
दूसरा हिस्सा भी इस वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।परियोजना की पहली सुरंग ढालवाला से शिवपुरी तक है। जिसकी कुल लंबाई करीब 10 किमी है। इस सुरंग का खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। जिसमें एक हिस्सा ढालवाला से नीरगड्डू है। जिसकी लंबाई करीब पांच किमी है। दूसरा हिस्सा नीरगड्डू से शिवपुरी तक का है। जिसकी लंबाई करीब 5.2 किमी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे इस हिस्से की मुख्य सुरंग भी आरआर की गई।
ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनने वाली यह सबसे लंबी सुरंग है। आरवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि सुरंग की खोदाई का कार्य मई 2021 में शुरू किया गया था। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में कुल 17 सुरंगें हैं। जिनमें कुल 42 ब्रेक थ्रू होने हैं। अब तक 35 ब्रेक थ्रू हो चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन
उत्तराखंड ऋषिकेश में MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, अस्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को किया सील,,,,
उत्तराखंड देहरादून में भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की असली हकीकत- महेंद्र भट्ट