“उत्तराखंड बड़ी खबर” प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती हुई स्थगित, UKPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन जारी कर दी सूचना,,,,,

देहरादून- प्रधानाचार्य के 692 पदों पर इसी महीने 29 सितंबर को प्रस्तावित विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग (UKPSC) के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
राजकीय शिक्षक संघ के विरोध के बाद शासन ने इस संबंध में UKPSC को पत्र भेजा था। कहा था कि उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन किया जाएगा।

संशोधन के बाद परीक्षा हो सकती है। प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के खाली पदों को भरने के लिए शासन ने 50% पदों पर विभागीय सीधी भर्ती कराने का निर्णय लिया गया था।
उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली में संशोधन के बाद शासन ने 22 फरवरी 2024 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती परीक्षा का प्रस्ताव भेजा था।
सेवा नियमावली में संशोधन के बाद पहली बार यह भर्ती होनी थी पर राजकीय शिक्षक संघ शुरू से भर्ती का विरोध कर रहा था। संगठन का कहना था कि प्रधानाचार्य के शतप्रतिशत पद पदोन्नति के पद हैं। इन पदों पर विभागीय सीधी भर्ती वर्षों से विभाग में कार्यरत शिक्षकों के साथ अन्याय है।

More Stories
उत्तराखंड में नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, अब शिक्षकों को जल्द ख़त्म करना होगा सिलेबस,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के कोठी कांड में बड़ा एक्शन, पूर्व SSP जन्मेजय खंडूड़ी और SHO थाना नरेंद्र गहलावत पर कार्रवाई की संस्तुति,,,,
उत्तराखंड गैस संकट के बीच बड़ी राहत की खबर प्रदेश के 15,000 घरों को मिली गैस के संकट से मिली राहत,,,,