उत्तराखंड, ब्राह्मण सदा ही समाज के प्रति सजग एवं संस्कारों के प्रति जागरूक– डॉ.विजयेंद्र पालीवाल(जनपदीय ब्राह्मण सभा (रजि0) हरिद्वार)
हरिद्वार: जनपदीय ब्राह्मण सभा (रजि0), हरिद्वार द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर एक गोष्टी का आयोजन विद्या विहार एकेडमी के परिसर में किया गया जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। जनपदीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजयेंद्र पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण का कार्य हमेशा समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ संस्कारों के प्रति जागरूक करना रहा है।
गोष्टी में मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पद्म प्रसाद सुवेदी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. पद्म प्रसाद सुवेदी ने ब्राह्मण की महत्ता एवं उसके द्वारा अर्जित ज्ञान की महत्ता को बड़े ही विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम को *महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू द्विवेदी, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि झा, श्रीमती शोभना पालीवाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, डॉ हिमांशु द्विवेदी एवं अनिरुद्ध वशिष्ठ, अरुण पाठक* आदि ने भी संबोधित किया।
जिला महामन्त्री राजीव शर्मा* ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जनपदीय ब्राह्मण सभा की रुड़की एवं लकसर सभा से आए सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि सभा निरन्तर समाज हित में अनेकों कार्य कर रहीं है जिसमें रुड़की शाखा द्वारा प्रति वर्ष युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होता है! विशेष बात ये है कि इसमें अनेकों विवाह जनपदीय ब्राह्मण सभा द्वारा कराए गए।
सभा की सदस्य *श्रीमती शोभना पालीवाल और श्री आशुतोष शर्मा जी* को भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा और भेल शाखा का अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका अभिनन्दन किया गया और उन्हें बधाई दी गई।
भारतीय जनता पार्टी के *मंडल अध्यक्ष श्री मोहित शर्मा एवं श्री वरूण वशिष्ठ* ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में *श्रीमती बबीता झा, श्रीमती वत्स, श्रीमती शोभना पालीवाल, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती सुमंतनी शर्मा, श्रीमती डॉ. विनीता, श्रीमती शिवानी गौर, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती पूनम अग्निहोत्री आदि* ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया। *आचार्य डॉ. हरिगोपाल शास्त्री जी, श्री आशुतोष शर्मा, तिलक वशिष्ठ, अनिरुद्ध वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा, राजन कौशिक , अमिताभ वत्स, मुकेश भार्गव, तरसेम लाल, अरविंद गौर, आनन्द भारद्वाज, सी पी जोशी, दीपक भारद्वाज, अशोक शर्मा एडवोकेट आदि* अनेक सदस्यों ने भाग लिया। अंत में जिलाध्यक्ष डॉ. विजयेंद्र पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही जनपद स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे जनपद की सभी शाखाएं भी भाग ले रहीं हैं
More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में नगर निगम घोटाले की जांच शुरू, IAS रणवीर सिंह पहुंचे हरिद्वा,,,,,
उत्तराखंड के आठ प्रमुख शहरों में होगी 23 खेल अकादमियों की स्थापना, हल्द्वानी में प्रवेश का प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट मे बंधेगा एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्रीा ने 7वें वेतन आयोग में राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की दी मंजूरी, अब जनवरी 2025 से मिलेगा 55% DA,,,,,