उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून में फिर हुआ युवती पर चापड़ से हमला, तीन आरोपी फरार, जांच में ड्यूटी पुलिस टीम,,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंद्रबनी चौक के पास एक कैफे में तीन युवकों ने युवती के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया
सिर में आए गंभीर जख्म, लगे 8 से 9 टांके
विवाद कॉफी पीने के दौरान हुआ बताया जा रहा है
तीनों आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने तलाश तेज की
पीड़िता के भाई की तहरीर पर आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने कैफे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से हत्या हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आशीष कुमार, चौकी इंचार्ज, आईएसबीटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी घर से फरार हैं।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)