February 23, 2026

उत्तराखंड मसूरी मे अवैध निर्माण पर नगर पालिका का गरजा बुलडोजर, मोके पर ठेकेदार और अधिकारियो के बीच हुई तीखी नोक-छोक,,,,,

उत्तराखंड मसूरी मे अवैध निर्माण पर नगर पालिका का गरजा बुलडोजर, मोके पर ठेकेदार और अधिकारियो के बीच हुई तीखी नोक-छोक,,,,,

देहरादून: मसूरी में नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माल रोड पर सड़क किनारे लंबे समय से किए जा रहे अवैध निर्माण को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

नगर पालिका की टीम जब जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची तो वहां सरकारी भूमि पर चल रहा निर्माण पाया गया, जिसे पहले ही नोटिस जारी कर रोके जाने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान निर्माण करा रहे ठेकेदार और अधिशासी अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन नगर पालिका ने किसी दबाव में आए बिना अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया।

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माल रोड पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई एंटीक रेलिंग को काटकर पिछले काफी समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ठेकेदार को पहले भी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मनमानी करते हुए निर्माण को पक्का कर दिया गया। इसी के चलते नगर पालिका को सख्त कदम उठाना पड़ा और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण किया गया तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका द्वारा पूरे मसूरी क्षेत्र का योजनाबद्ध निरीक्षण किया जा रहा है और सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों व अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जाएंगे और इसके बाद अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका ने मसूरी की जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी या नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण न करे, अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से शहर में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से मसूरी की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

You may have missed

Share