उत्तराखंड मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण राज्य के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हुए नुकसान की जनपदों में जाकर करेंगे गहनता से समीक्षा,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे।इस समीक्षा का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना और समस्त प्रभावित परिसंपत्तियों के नुकसान का व्यापक स्तर पर आकलन करना है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। इसके अंतर्गत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा पुनर्वास कार्यों को शीघ्र पूरा करना प्राथमिकता होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की व्यापक समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी रणनीतियाँ और नीतिगत निर्णय समयानुसार और प्रभावी ढंग से लिए जा सकें।

More Stories
उत्तराखंड में नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, अब शिक्षकों को जल्द ख़त्म करना होगा सिलेबस,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के कोठी कांड में बड़ा एक्शन, पूर्व SSP जन्मेजय खंडूड़ी और SHO थाना नरेंद्र गहलावत पर कार्रवाई की संस्तुति,,,,
उत्तराखंड गैस संकट के बीच बड़ी राहत की खबर प्रदेश के 15,000 घरों को मिली गैस के संकट से मिली राहत,,,,