उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने लिया चुनावी राजनीति से सन्यास के साथ की घोषणा, आखिर क्या बोले हरीश रावत,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब किसी भी चुनाव में भाग लेने से साफ इनकार कर दिया है।
हरीश रावत जिन्होंने अपना आखिरी चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव में लड़ा था वह अब आगे आने वाले किसी भी चुनाव में भाग लेने से साफ मना कर रहे हैं… जब हरीश रावत से पूछा गया है कि क्या वह आगे आने वाले चुनाव की तैयारी कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए ही अच्छा रहेगा कि मैं अब चुनाव में भाग न लूं…क्योंकि कोई तो चाहिए जो पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करें… साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी मैं यह चाहता था कि मैं चुनाव में भाग न लूं।
जब हमने 52 के करीब टिकट बांटे तब तक तो पार्टी भी मेरे साथ थी लेकिन जैसे ही आखिरी के टिकट बांटे तो पार्टी ने कहा कि अब आपको भी चुनाव लड़ना पड़ेगा… फिर मुझे लालकुआं भेज दिया और जिसको टिकट देना था वह विद्रोही के रूप में खड़ा हो गया


More Stories
अर्धकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को जाम से मुक्ति की तैयारी: स्पर-टू कॉरिडोर और बाईपास परियोजनाएं अंतिम चरण में, दिसंबर से खुलेंगे नए रास्ते,,,
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तराखंड में विशेष पूजा-अर्चना कर की उनकी दीर्घायु की कामना,,,
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा, सीएम धामी संग टीम ने थिरकाए कदम, कैंची धाम में उमड़ी भारी भीड़ पर निर्देशक ने की अपील,,,