उत्तराखंड में दिसंबर और जनवरी का छूट गया तो अब भी ले सकते हैं राशन, अपर खाद्य आयुक्त ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को किए निर्देश जारी,,,,

देहरादून: फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होने से राशन वितरण में देरी हुई है। यदि किसी राशन उपभोक्ता को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का राशन नहीं मिला तो वे फरवरी महीने के राशन के साथ दिसंबर व जनवरी का राशन भी ले सकते हैं
यदि आप सरकारी राशन उपभोक्ता हैं और दिसंबर व जनवरी महीने का राशन नहीं ले पाएं हैं तो अब भी राशन ले सकते हैं। अपर खाद्य आयुक्त पीएस जंगपांगी के मुताबिक इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य में 23 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं।
अपर खाद्य आयुक्त के मुताबिक फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होने से राशन वितरण में देरी हुई है। यदि किसी राशन उपभोक्ता को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का राशन नहीं मिला तो वे फरवरी महीने के राशन के साथ दिसंबर व जनवरी का राशन भी ले सकते हैं। बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अपर आयुक्त का कहना है कि 75 प्रतिशत उपभोक्ता राशन ले चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)