उत्तराखंड में पहाड़ियों को गाली देने वाले मंत्री को मुख्यमंत्री तुरंत मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त- करन माहरा

देहरादून: भाजपा के मंत्री जी पहाड़ के लोगों को ‘सा**’ गाली देकर कह रहे हैं कि उत्तराखंड पहाड़ के लोगों के लिए नहीं बना है। भाजपा के मंत्री हैं इसलिए किसी ने अभी तक इस्तीफा नहीं मांगा है, किसी और दल के होते तो अभी तक इस्तीफा मांग लिया गया होता। वैसे भी सच बहुत समय तक नहीं छुपाया जा सकता है, आखिर भाजपा के मन की बात मंत्री जी की ज़ुबान पर आ ही गई।
भाजपा राज में गैरसैंण में सदन नहीं चलाना और मंत्री जी के कथन से भाजपा की मंशा जग ज़ाहिर हो चुकी है।
मेरी सलाह है मंत्री जी को उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को पढ़ना चाहिए, राज्य आंदोलनों में हुई शहादतों को जानना चाहिए, आंदोलनकारियों की पीड़ादायक कहानियों को सुनना चाहिए। तभी उत्तराखंड राज्य गठन का मूल उद्देश्य समझ में आ सकता है।
मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि पहाड़ियों को गाली देने वाले मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें : करन माहरा

More Stories
उत्तराखंड शिवरात्रि पर तय हुई श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बाबा बर्फानी के दरबार,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ अग्निवीर पास बेरोजगार युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों और गाड़ियों की बैटरी चुराने वाला गैंग गिरफ्तार,,,,,,
उत्तराखंड में माल रोड मसूरी पर 54 गोल्फ कार्ट की तैयारी, हर 2 रिक्शे वालों के हवाले किया जायेगा 1 गोल्फ कार्ट,,,,,