उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज पहाड़ो में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,,,,

देहरादून- ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन और भी बढ़ सकती है।
उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली।
यमुनोत्री धाम से लेकर यमुना घाटी में शीतलहर जारी है। यहां माइनस 5 डिग्री तापमान पहुंच गया है। देर शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। उधर, आसपास की सहायक नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं। गरुड़ गंगा में भी पानी जम गया है। वहीं, केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है।
मसूरी में तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंचा
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को सुबह चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर में ठंडी हवा के साथ घने बादल छा गए। इससे शहर में कड़ाके की ठंड हो गई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर में साढ़े चार बजे अधिकतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में अगले दो दिन है बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन और भी बढ़ सकती है।
हालांकि 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

More Stories
उत्तराखंड में सीएम धामी ने ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ कर जनता के साथ साझा की सरकार की उपलब्धियां,,,,,
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,