उत्तराखंड में यहाँ नहर में गिरे बुजुर्ग के मामले में सिंचाई विभाग पर दर्ज हुई एफआईआर, डीएम ने संबंधित विभाग को दिए सख्त निर्देश,,,,,

देहरादून: सार्वजनिक सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अपर तुनवाला कैनाल रोड पर एक बुजुर्ग के नहर में गिरकर घायल होने की घटना को लेकर प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग द्वारा नहर की नियमित सफाई के लिए स्लैब हटाए गए थे। हालांकि कार्यस्थल पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए थे। सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को घने कोहरे के कारण खुला स्लैब दिखाई नहीं दिया, जिससे वे संतुलन खोकर नहर में गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों, कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण, मरम्मत या सफाई से जुड़े किसी भी कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि कैनाल रोड पर सीवर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल वहां किसी प्रकार की रोड कटिंग का काम नहीं चल रहा है।

More Stories
उत्तराखंड राजशाही पकवान से आयुर्वेदिक दवा तक जलेबी का अनोखा इतिहास, बवासीर से माइग्रेन के ईलाज तक जलेबी में छिपे हैं कई स्वास्थ्य रहस्य- वैद्य दीपक कुमार
उत्तराखंड बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर 25 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनसेवियों ने ग्रहण की BJP की सदस्यता,,,,
उत्तराखंड में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल, सरकारी स्कूलों को अब मिलेगी डिजिटल रफ्तार- सविन बंसल