उत्तराखंड में होने वाले सब इंस्पेक्टर भर्ती परिक्षा हेतु फिजिकल टेस्ट की तारीख हुई फाइनल,,,,,

हरिद्वार- उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (PAC/IRB) और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों के लिए 2 सितंबर को शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा कराया जाएगा।
शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा की तिथि परिवर्तन के संबंध में अभ्यर्थियों के द्वारा ई-मेल/टेलीफोन पर आयोग से सम्पर्क किया जा रहा है। उक्त संबंध में अभ्यर्थी अपने शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु आंवटित परीक्षा केन्द्र से सम्पर्क करना सुनिश्चित करें। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार इस संबंध में किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं करेगा।
आयोग ने बताया कि प्रकाशित विज्ञापन संख्या- A-5/DR/S.I./E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 02 सितम्बर, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है

More Stories
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,
बड़ी खबर, 28 से 30 सितंबर तक देशभर में खुले रहेंगे सभी सहकारी बैंक, हड़ताल से खुद को रखा अलग, किसानों और छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत,,