February 22, 2026

उत्तराखंड रामनगर कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण,,,,,,,

उत्तराखंड रामनगर कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण,,,,,,,

नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान प्रकृति की अद्भुत छटा और वन्यजीवन की रोमांचकारी झलक का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सफारी केवल एक पर्यटन अनुभव नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अमूल्य विरासत से गहरे जुड़ाव का माध्यम है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली है। देश-विदेश से पर्यटकों की बढ़ती संख्या राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है, साथ ही इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भी शुरुआत की। इस भावनात्मक पहल के तहत वन विभाग, स्थानीय समुदायों और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने इसे मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा, “यह पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है हमारी माताओं और प्रकृति माता को।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से मुलाकात की और उनके द्वारा वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता को राज्य की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

You may have missed

Share