उत्तराखंड सीएम धामी ने आज राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नये राज्य के लिए अनेक सपने देखे थे। उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनरूप उत्तराखण्ड का विकास किया जा रहा है।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार,,,,,