February 14, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार को मिला नया कप्तान, नवनीत भुल्लर बने जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, SSP (STF), देहरादून से हुआ हरिद्वार तबादला,,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार को मिला नया कप्तान, नवनीत भुल्लर बने जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, SSP (STF), देहरादून से हुआ हरिद्वार तबादला,,,,,

हरिद्वार: शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एसएसपी एसटीएफ (STF) देहरादून की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाल रहे थे। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।
नवनीत भुल्लर एक अनुभवी, कर्मठ और अनुशासनप्रिय अधिकारी माने जाते हैं। एसटीएफ देहरादून में रहते हुए उन्होंने संगठित अपराध, नशा तस्करी और गंभीर मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कर अपनी कार्यशैली की स्पष्ट पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में एसटीएफ ने कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं, जिससे वे एक तेजतर्रार और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
हरिद्वार जैसे धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, कुंभ एवं अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे में नवनीत भुल्लर की नियुक्ति को शासन का एक अहम और रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है।
पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशे के खिलाफ अभियान, साइबर अपराध पर अंकुश और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित वातावरण देना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना उनकी कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

You may have missed

Share