उत्तराखंड 2 नवंबर को गंगोत्री धाम और 3 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, कपाट बंद करने के तय समय पर आज होगा विचार,,,,,

देहरादून: गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे।
चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में 12:14 बजे बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का समय विजयादशमी (आज) के दिन तय किए जाएंगे
उधर, गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल ने बताया, मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दो नवंबर को 12:14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे
बताया, कपाट बंदी के बाद मां गंगा की उत्सव डोली श्रद्धालुओं के साथ धाम से अपने शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे में होगा। तीन नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा अपने मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में विराजेगी।
उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल ने बताया, कपाटबंदी के लिए लग्न मुहूर्त यमुना मंदिर परिसर खरसाली में विजयादशमी पर निकाला जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में प्रभारी गायब, नड्डा मौजूद, उत्तराखंड बीजेपी की बैठक ने बढ़ाया प्रदेश मे सियासी तापमान,,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 15/02/2026
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,