उत्तराखंड 2021 बैच के IAS प्रवीण कुमार वर्तमान तैनाती बिहार में उप विकास आयुक्त अब उत्तराखंड कैडर में देंगे सेवाएं,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा को एक और कुशल अधिकारी मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने बिहार कैडर के आईएएस प्रवीण कुमार के कैडर परिवर्तन को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद वे अब उत्तराखंड कैडर में सेवाएं देंगे।
2021 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार फिलहाल बिहार के बेगूसराय में उप विकास आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारियाँ संभाल रहे थे। उनका कैडर परिवर्तन स्पाउस ग्राउंड के नियमों के तहत किया गया है। प्रवीण कुमार की पत्नी, आईएएस अनामिका सिंह, उत्तराखंड कैडर में तैनात हैं और नैनीताल जिले की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
केंद्रीय नियमों के अनुसार, दम्पती अधिकारियों को एक ही राज्य में पोस्टिंग देने का प्रावधान है। इसी व्यवस्था के अनुरूप प्रवीण कुमार का आवेदन मंजूर किया गया है। इस अनुमति के साथ उत्तराखंड प्रशासन को एक और युवा, ऊर्जावान और प्रशिक्षित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द ही राज्य में अपनी नई भूमिका संभालेंगे।


More Stories
उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,