उत्तराखण्ड राज्य पुलिस सेवा अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार का हुआ IPS कैडर में प्रोन्नत, आदेश जारी,,,,
देहरादून: गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अधिसूचना संख्याः F.NO. I-14011/24/2025-IPS-I(E)-(11) दिनांक 30.07.2025 द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियमावली, 1954 के नियम-9 के उपनियम-1, सपठित उप विनियम (1) विनियम-9, भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्त्ति) रेगुलेशन, 1955 तथा भारतीय पुलिस सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 के उपनियम (1) के अधीन उत्तराखण्ड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार को सेलेक्ट लिस्ट वर्ष 2024 के सापेक्ष भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त किया गया है।
2-उक्तानुसार प्रोन्नत अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के सुसंगत नियम के अधीन एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे तथा भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के उपनियम-5 (4) के संशोधन दिनांक 10.05.2011 के अंतर्गत इण्डक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
अतः श्री राज्यपाल भारतीय पुलिस सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग) में प्रोन्नत / नियुक्त उक्त अधिकारी को भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में कार्यभार ग्रहण करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।


More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)