मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का जाना हालचाल,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री जोशी एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से श्री जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके समुचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड में सीएम धामी ने ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ कर जनता के साथ साझा की सरकार की उपलब्धियां,,,,,
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,