मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग सुना ‘मन की बात’, AI, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश,,,.

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों एवं संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करता है। यह कार्यक्रम आमजन को सकारात्मक सोच के साथ समाज के लिए कुछ नया करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं और प्रत्येक नागरिक को इन विषयों पर जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के इन संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं तथा AI के सकारात्मक उपयोग, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट: विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार आरोपियों पर इनाम घोषित,,,,,
उत्तराखंड सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होंगी एसओपी तैयार- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड
जैसे चीनी की मिठास को जानने के लिए उसे चखना पड़ता है, वैसे ही संघ को समझने के लिए संघ के कार्य में आना आवश्यक- मोहन भागवत