आइए जानते हैं आज क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे शुक्रवार 03/10/2025
मेष (Aries)
आज आपके घर-परिवार में खुशियां आएंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी साइड इनकम का अवसर मिल सकता है। संतान की इच्छाएँ पूरी करेंगे, लेकिन जीवनसाथी से छोटी-सी कहासुनी हो सकती है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा।
वृषभ (Taurus)
सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाएंगे। जरुरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
घर और बाहरी कार्यों में संतुलन बनाएंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान से हल्की कहासुनी हो सकती है। तरक्की में आ रही बाधाएँ दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। साझेदारी में काम करना फायदेमंद रहेगा। सरकारी मामलों में ढिलाई न बरतें। बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी का कारण बनेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
सिंह (Leo)
वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। बिजली या उपकरणों से सावधान रहें। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाना होगा। ससुराल पक्ष से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में पहचान और जिम्मेदारी दोनों मिलेंगी।
कन्या (Virgo)
आज शत्रुओं को पहचानना जरूरी है। सेहत गड़बड़ हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने और पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा।
तुला (Libra)
करियर में प्रगति के योग हैं। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। किसी समस्या का समाधान होगा। जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय न लें। आलस्य त्यागकर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन विशेष रहेगा। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और साहस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्या आ सकती है। भाई-बहनों से बातचीत जरूरी होगी। नया वाहन खरीदने का योग है। रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु (Sagittarius)
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट का ध्यान रखें। अधिक खर्च से बचें। घर में नए मेहमान के आने के संकेत हैं।
मकर (Capricorn)
दिन की शुरुआत शुभ होगी। आय-व्यय में संतुलन रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की संगति पर नजर रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और माता-पिता का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा।
कुंभ (Aquarius)
खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। किसी मित्र की मदद करेंगे। दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिजनों से मुलाकात होगी। पिताजी की दी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से लें।
मीन (Pisces)
आज शत्रुओं को परास्त करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में तनाव महसूस कर सकते हैं। दूसरों के बहकावे में न आएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन संबंधी अटके काम पूरे होंगे। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर होगा।
More Stories
उत्तराखंड के AIIMS में आधी रात को हुआ बवाल, डॉक्टरों के बीच जमकर चले लात-घूसे और धारदार हथियारों से हमला,,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के डीपीआरओ के आदेश हुआ रद्द, निर्देश जारी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार के व्यस्ततम कटहरा बाज़ार का किया स्थलीय निरीक्षण,,,,