आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे रविवार 21/09/2025

मेष (Aries)
आज आपकी लापरवाही समस्याओं को बढ़ा सकती है। मित्रों से कहासुनी या अनबन संभव है। किसी पुरानी गलती पर पछतावा रहेगा, हालांकि वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी रहेगी और कोई बड़ा सौदा अधर में अटक सकता है। साझेदारी में सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। कोई नया लक्ष्य बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी को सरप्राइज देने का अवसर है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
मिथुन (Gemini)
राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। पद-प्रतिष्ठा और मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में रहेगा। विरोधियों से सचेत रहें।
कर्क (Cancer)
आय में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। शौक-पसंद पर खर्च होगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर आ रही रुकावटें दूर होंगी, लेकिन आलस्य छोड़ना होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह (Leo)
आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। किसी काम को हल्के में लेना नुकसानदेह हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जोखिम भरे कामों से बचें। जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है।
कन्या (Virgo)
कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से मतभेद संभव है। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आय बढ़ाने पर ध्यान दें। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। संयमित रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला (Libra)
आज विरोधियों से सतर्क रहें और जिम्मेदारी से कार्य करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश सोच-समझकर करें। शेयर मार्केट से लाभ संभव है, लेकिन विशेषज्ञ की राय जरूरी है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज तर्क-वितर्क से बचें। परिवार में विवाह संबंधी रुकावटें दूर होंगी। व्यापार प्रगति पर रहेगा। संतान की पढ़ाई के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। शारीरिक असुविधा को नज़रअंदाज न करें। आर्थिक लेन-देन तनाव दे सकता है।
धनु (Sagittarius)
दिन सकारात्मक रहेगा। शांति और धैर्य से समस्याओं का समाधान करें। प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। सामाजिक छवि मजबूत होगी। जीवनसाथी से संवाद बनाए रखें।
मकर (Capricorn)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में संबंध सुधरेंगे और जरूरी जानकारी प्राप्त होगी। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकता और सहयोग का माहौल रहेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पिछली गलतियों से सीख लें।
कुंभ (Aquarius)
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल की समस्या को बॉस के साथ साझा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी। पुराना लेन-देन तनाव दे सकता है।
मीन (Pisces)
आज रचनात्मकता का लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। कई कार्य एक साथ करने से व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में आपकी चिंता किसी को खल सकती है। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

More Stories
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,
उत्तराखंड फिर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,,,,
उत्तराखंड आगामी चारधाम यात्रा के लिए अभी तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वचनबद्ध प्रदेश सरकार,,,,