आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे शनिवार 27/09/2025

मेष (Aries)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आलस्य से बचें और लंबित योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें। व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखें। खर्च और बचत दोनों पर समान ध्यान दें। संतान से जुड़ी कोई मांग पूरी करनी पड़ सकती है। छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
वृषभ (Taurus)
परिवार और मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। किसी विशेष जानकारी का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई कार्य एक साथ आने से ध्यान भटक सकता है। पिता से विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा।
मिथुन (Gemini)
जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। घर में अतिथि आगमन संभव है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि विरोधी भी आज सहयोगी बन सकते हैं। टीमवर्क से सफलता मिलेगी और कला-कौशल में निखार आएगा।
कर्क (Cancer)
घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा, लेकिन आय थोड़ी सीमित रहेगी। परिवार में किसी बात पर असहमति हो सकती है। संतान की उलझनों को समझने का प्रयास करें। माताजी से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
सिंह (Leo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए स्रोतों से आय बढ़ेगी। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाहन संबंधी खर्च हो सकता है। आत्मबल ऊँचा रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
कन्या (Virgo)
प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी। कुछ कानूनी मामलों में धैर्य रखें। मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी संग पारिवारिक कार्य निपटाने और शॉपिंग का अवसर मिलेगा।
तुला (Libra)
किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मन केंद्रित रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक संपर्क से लाभ संभव है। कोई लंबित कार्य पूरा होगा और मनोकामना सिद्ध हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
बातचीत और व्यवहार में संयम जरूरी है। व्यापारियों को आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में गलती पर वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं। पुराना लेन-देन निपट सकता है।
धनु (Sagittarius)
घर में शुभ या मांगलिक कार्य होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रहा मतभेद दूर होगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों से सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में परिवर्तन से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (Capricorn)
सेहत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। कटु वाणी से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खर्च करने से पहले आय पर ध्यान दें। पिताजी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह मानना लाभदायक रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा।
मीन (Pisces)
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बदलाव कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। संतान के करियर पर चर्चा होगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अधिक मेहनत करें। परिवार के किसी सदस्य को सम्मान मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 27/02/2026
उत्तराखंड रुद्रपुर गैंगरेप कांड का खुलासा: पीड़िता का देवर निकला साजिशकर्ता, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती,,,,,
उत्तराखंड/ उत्तर प्रदेश मे गंगा एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, अब अमरोहा–बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक होगा सुगम मार्ग का विस्तार,,,,,