March 10, 2026

उत्तराखंड, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित,,,,

उत्तराखंड, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित,,,,


हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2026 को कोतवाली ज्वालापुर में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
सम्मान प्राप्त करने पर महिला पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर तत्पर रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं से संबंधित सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share