उत्तराखंड आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां यमुनोत्री के दर्शन,,,,
उत्तरकाशी- भैयादूज के पावन पर्व पर रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ अपराह्न 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुलिस सुरक्षा में माँ यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ के साथ खरसाली गाँव के लिए रवाना हुई। अब श्रद्धालु शीतकाल में माँ यमुना के दर्शन खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे।
इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल मिलाकर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा का लाभ उठाया। उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रतिबद्ध है और अगले वर्ष श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी में जुटी है।
More Stories
उत्तराखंड के इस हॉस्पिटल मे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 21 वर्षीय युवती की मौत,परिजनों ने किया हंगामा,,,,
उत्तराखंड के बदरीनाथ में श्राद्ध पक्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मे आयी कमी, लगातार बारिश और आपदा का असर,,,,,,,
उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति-2020 लागु अपने मनपसंद विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र, नए पाठ्यक्रम मे होंगी शुरूआत,,,,,