उत्तराखंड ऋषिकेश में MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, अस्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को किया सील,,,,

देहरादून: ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए व्यापक सीलिंग अभियान संचालित किया। यह कार्रवाई एमडीडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया गया।
प्राधिकरण की टीम ने निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र और हरिद्वार रोड के आसपास चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। पूरी कार्यवाही पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
विशेष अभियान के तहत गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी ऋषिकेश में अमर द्वारा कराए जा रहे निर्माण को बिना मानचित्र स्वीकृति के पाए जाने पर सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त गली नंबर 11, निर्मल ब्लॉक-बी पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में सुमित मल्होत्रा और बाबा राम मोहन द्वारा किए गए निर्माण पर दोबारा सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया था, जिसके चलते पुनः कठोर कदम उठाना पड़ा।
इसी क्रम में गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी पशुलोक ऋषिकेश में जय चौहान के निर्माण पर भी दोबारा सीलिंग की गई। प्राधिकरण ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार का नियमितीकरण नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है।
इसके अलावा पुरानी चुंगी के निकट हरिद्वार रोड ऋषिकेश में आलोक एवं संजय गोयल द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को भी नियमों के उल्लंघन के चलते बंद कर सील कर दिया गया।
एमडीडीए की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन
उत्तराखंड देहरादून में भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की असली हकीकत- महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में सरकार,इसी क्रम मे गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स के साथ की अहम बैठक,,,,,