February 25, 2026

उत्तराखंड एसएसपी के नेतृत्व में सुलझी अधजली लाश की गुत्थी, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, लव ट्रायंगल बना हत्या की वजह,,,,,

उत्तराखंड एसएसपी के नेतृत्व में सुलझी अधजली लाश की गुत्थी, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, लव ट्रायंगल बना हत्या की वजह,,,,,

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल नेतृत्व और पुलिस टीम की सतर्कता से एक अधजली लाश की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। यह मामला हरिद्वार पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था, क्योंकि घटना ब्लाइंड मर्डर केस से जुड़ी थी। परंतु पुलिस की मेहनत, तकनीकी विश्लेषण और वैज्ञानिक जांच के बल पर इस सनसनीखेज हत्या का राज़ बेनकाब हो गया।

दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने लगभग 300 से 400 वाहनों के CCTV फुटेज और ANPR कैमरा रिकॉर्ड का सूक्ष्म विश्लेषण किया। इस दौरान एक सफ़ेद रंग का कंटेनर ट्रक (UK18CA-4788) संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त ट्रक उधम सिंह नगर में देखा गया था, जहां से पुलिस को सीमा खातून नामक महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली।

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उस महिला को हिरासत में लिया जिसके साथ मृतका को आखिरी बार देखा गया था। सख्त पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार की और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

उसने बताया कि सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ ट्रक में काशीपुर से निकली थी। दोनों के बीच पैसों और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन ट्रक में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सलमान ने चुन्नी से सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी, और महिला ने इस कार्य में उसकी मदद की।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को पहचान छिपाने के लिए श्यामपुर के सुनसान इलाके में डीजल डालकर जला दिया।

पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से 23 अक्टूबर को आरोपी महिला को काशीपुर से गिरफ्तार किया, जबकि उसी रात चेकिंग के दौरान सलमान को श्यामपुर क्षेत्र में रसियाबड़ के पास उसके ट्रक सहित दबोच लिया गया।

पूछताछ में सलमान ने कबूला कि वह सीमा खातून से संबंध खत्म कर कहीं और शादी करना चाहता था, जिससे नाराज होकर सीमा उससे झगड़ा कर रही थी। इसी विवाद ने उसकी जान ले ली।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल जरीकेन बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 आरोपीगण 🔴
1⃣ सलमान पुत्र घसीटा खां, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर (उम्र 30 वर्ष)
2⃣ महिला पत्नी स्व. नासिर, निवासी उपरोक्त (उम्र 53 वर्ष)

🔴 बरामदगी 🔴

ट्रक (UK18CA-4788)

शव जलाने में प्रयुक्त डीजल जरीकेन

🔴 जांच में शामिल पुलिस टीम 🔴
सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट, थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, नवीन चौहान, हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह, देशराज, कॉन्स्टेबल रमेश, नवीन क्षेत्री, दीपक चौधरी, सतेन्द्र, दीप गौड़, राहुल देव, अनिल, राजवीर, मनमोहन, हरवीर और नरेन्द्र सहित पूरी टीम ने तत्परता व निष्ठा के साथ कार्य कर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

Share