October 22, 2025

उत्तराखंड कजाकिस्तान से चोपता पहुंचा हिमालयन बजर्ड, शीतकाल के चार माह करेगा यहां प्रवास और प्रजनन,,,,,

उत्तराखंड कजाकिस्तान से चोपता पहुंचा हिमालयन बजर्ड, शीतकाल के चार माह करेगा यहां प्रवास और प्रजनन,,,,,

रुद्रप्रयाग- धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच कजाकिस्तान के हिमालयन बजर्ड पक्षी हिमालय की वादियों में चहकने लगे हैं। यह पक्षी अगले चार माह तक मक्कू, चोपता से चंद्रशिला तक उड़ान भरेंगे और अपना वंश भी बढ़ाएंगे।

अन्य कई पक्षी प्रजातियों के पक्षी भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं, हिमालय क्षेत्र से उतरकर कई पक्षी प्रजातियां निचले इलाकों में प्रवास के लिए जाने लगी हैं। जिले में 3,000 फीट से 14,000 फीट की ऊंचाई तक रुद्रप्रयाग, पुनाड़ गदेरा, काकड़ागाड़, मक्कू, मस्तूरा, पलद्वाड़ी, चिरबटियाल, चोपता, तुंगनाथ से चंद्रशिला सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।

यहां रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच, पिंक ब्राउड रोज फिंच, स्पॉट फिंच, हिमालयन ग्रीन फिंच, चीर फीजेंट, माउंटेन हॉक इगल, स्टेपी इगल, नट कैकर, यूरीशन जे सहित कई प्रजातियां मौसम के हिसाब से यहां प्रवास करती हैं। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने से हिमालय क्षेत्र से कई पक्षी प्रजातियां मैदानों की तरफ निकल जाती हैं।

पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा
वहीं, मैदान से कई प्रजातियां नेस्टिंग के लिए यहां पहुंच जाती हैं। इन्हीं में कजाकिस्तान का हिमालयन बजर्ड भी है, जो चोपता-तुंगनाथ तक पहुंच चुका है। मार्च तक यह पक्षी तुंगनाथ घाटी के गांवों व आसपास के क्षेत्र में प्रवास करेगा। इस दौरान पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा।

वहीं, रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच सहित अन्य कई पक्षी प्रजातियां ऊपरी क्षेत्रों से निचले इलाकों में पहुंच गए हैं। पक्षी विशेषज्ञ यशपाल सिंह नेगी बताते हैं कि एक सप्ताह से मक्कू से तुंगनाथ तक कजाकिस्तान का पक्षी हिमालयन बजर्ड उड़ान भर रहा है। यह क्षेत्र पक्षियों की नेस्टिंग के लिए अनुकूल है, इसलिए यह पक्षी इस क्षेत्र में नेस्टिंग भी करेगा।

You may have missed

🪔 दीपावली 2025 : जानिए कब है लक्ष्मी पूजन, क्या है शुभ मुहूर्त और पूर्ण विधि-विधान 🪔 देहरादून। इस वर्ष दीपों का पर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रमुख लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त रात 7:08 बजे से 8:18 बजे तक निर्धारित किया गया है। देर से पूजा करने वालों के लिए निशीथ काल मुहूर्त भी रहेगा, जो रात 11:41 बजे से 12:32 बजे (21 अक्टूबर) तक मान्य रहेगा। — 🌸 घर-घर में सजेगा दीपोत्सव का माहौल दीपावली पर घरों और बाजारों में रौनक देखने लायक होगी। लोग घरों की सफाई, सजावट और दीपों की जगमगाहट से वातावरण को आलोकित करेंगे। शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के लिए की जाएगी। — 📿 पूजन विधि-विधान धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपावली के दिन सबसे पहले घर की शुद्धि और सजावट की जाती है। इसके बाद लाल या पीले वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को तैयार किया जाता है। पूजा स्थल पर नया कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना की जाती है। कलश, अक्षत, फूल, दीपक, धूप, अगरबत्ती, मिठाई और फल-प्रसाद सहित सभी पूजन सामग्री रखी जाती है। सबसे पहले गणेश जी की पूजा “ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र से की जाती है। इसके बाद माता लक्ष्मी का आवाहन “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र के साथ कर पुष्प, चावल और दीप अर्पित किए जाते हैं। परिवार सहित लक्ष्मी आरती की जाती है और प्रसाद वितरित किया जाता है। व्यावसायिक लोगों के लिए इस दिन नए बही-खाते की पूजा शुभ मानी जाती है। — 💡 दीप जलाने का महत्व दीपावली का अर्थ ही है—अंधकार पर प्रकाश की विजय। दीपक का प्रकाश न केवल घर को रोशन करता है, बल्कि मन के अंधकार को भी दूर करता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इस दिन दीप जलाने से दरिद्रता, क्लेश और नकारात्मकता का नाश होता है तथा मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। — 🌺 समृद्धि और मंगल का संदेश दीपावली केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का प्रतीक भी है। दीपों की रौशनी हर घर में खुशियों की नई किरण लेकर आती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सही मुहूर्त में श्रद्धा-भावपूर्वक किया गया लक्ष्मी पूजन जीवन में धन, सौभाग्य और शांति का संचार करता है।

Share