उत्तराखंड के इस मंदिर में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का हरिद्वार में संतों ने किया समर्थन,,,,,,

देहरादून: केदारनाथ धाम में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर विधायक आशा नौटियाल के बयान का हरिद्वार के संत समाज ने खुलकर समर्थन किया है।
संतों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हर श्रद्धालु का कर्तव्य है और इस संबंध में नियमों का पालन किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यदि केदारनाथ धाम की छवि खराब हो सकती है, तो ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
हरिद्वार में विभिन्न अखाड़ों के संतों ने एक स्वर में कहा कि केदारनाथ और अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्त नियम आवश्यक हैं। संतों का आरोप है कि निश्चित रूप से कुछ ग़ैर हिंदू ऐसे होते हैं, जो बाहर से आकर धाम को बदनाम करने के लिए अनुचित गतिविधियों में शामिल होते हैं। ऐसे में सरकार को हिंदू धर्म की परंपराओं का सम्मान करते हुए, मंदिरों की मर्यादा को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

More Stories
उत्तराखंड में आज देवभूमि परिवार विधेयक पास, भराड़ीसैंण में धामी सरकार ने लिए 11 बड़े फैसले,,,,
उत्तराखंड 4 करोड़ के बकाये पर हुआ टकराव, ऊर्जा निगम ने दी चेतावनी, 15 मार्च को अंधेरे में डूब सकता है झीलों का शहर नैनीताल,,,,
उत्तराखंड गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने बजट सत्र में वन्यजीव संघर्ष, रोपवे और विकास परियोजनाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा,,,,