उत्तराखंड के चंपावत को मिलेगा कृषि शिक्षा का नया आयाम, मुख्यमंत्री धामी ने की कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा,,,,

टनकपुर (चंपावत): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में चंपावत के विकास को नई उड़ान देते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो ऐतिहासिक घोषणाएं कीं—पहली, पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना, और दूसरी, छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्यों का संचालन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में किए जाने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों से मानसून के दौरान क्षेत्र में होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी, जिससे कृषि भूमि और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह विश्वविद्यालय वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने, पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। चंपावत में विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए इसे एक आदर्श जिले के रूप में विकसित करने का संकल्प सरकार ने लिया है।
कार्यक्रम में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड मे पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी और पहाड़ी अंदाज़ मे दिखे प्रधानमंत्री, रजत जयंती कार्यक्रम मे बोले- पैली पहाडू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै,,,,
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर अब आम जनता के लिए खुली विशेष विकास प्रदर्शनी,,,,
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर अब विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली विशेष प्रदर्शनी,,,,