उत्तराखंड के पहाड़ी उड़ान म्यूजिक ग्रुप ने गंगोत्री–यमुनोत्री धाम पार्किंग एरिया में यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की करी मनमोहक प्रस्तुति,,,

उत्तरकाशी: एक पहाड़ी उड़ान म्यूजिक ग्रुप ने गंगोत्री–यमुनोत्री धाम पार्किंग एरिया में यात्रियों के लिए भजन एवं पारंपरिक पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति और लोकसंगीत से सराबोर इन सुरों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा एवं धार्मिक माहौल को समृद्ध बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों को देवभूमि की संस्कृति से परिचित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

समूह के कलाकारों ने भी यात्रियों को लोकधुनों और भजनों से जोड़कर इस पावन यात्रा को और विशेष बना दिया। यह सांस्कृतिक पहल यात्रियों को देवभूमि की समृद्ध संस्कृति और भक्ति रस से जोड़ने का प्रयास है।

More Stories
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,
उत्तराखंड फिर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,,,,
उत्तराखंड आगामी चारधाम यात्रा के लिए अभी तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वचनबद्ध प्रदेश सरकार,,,,