February 14, 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपने जाने से पहले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किए 14 दरोगाओं के तबादले,,,,

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपने जाने से पहले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किए 14 दरोगाओं के तबादले,,,,

हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए बड़े स्तर के तबादलों के बीच हरिद्वार जिले में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोबाल का स्थानांतरण देहरादून जिले के एसएसपी पद पर कर दिया गया है। जिले से विदाई से पहले उन्होंने शुक्रवार शाम को हरिद्वार के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात 14 दरोगाओं के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दीं।
एसएसपी कार्यालय से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक संतुलन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
इन दरोगाओं को मिली नई तैनाती
जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
एसएसआई नितिन चौहान (रानीपुर कोतवाली) को लक्सर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया।
दरोगा प्रदीप कुमार (मंगलौर कोतवाली) को रानीपुर कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी मिली।
एसएसआई लोकपाल परमार (लक्सर कोतवाली) को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
दरोगा रफत अली (मंगलौर कोतवाली) को एसपी देहात कार्यालय भेजा गया।
दरोगा प्रवीण बिष्ट को गंगनहर कोतवाली से मंगलौर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया।
वीरेंद्र सिंह नेगी को भिक्कमपुर चौकी से हटाकर अस्पताल चौकी प्रभारी, गंगनहर बनाया गया।
नीरज सिंह रावत को रायसी चौकी से हटाकर काली नदी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
बलवीर सिंह डोभाल को बाजार चौकी से हटाकर सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया गया।
अंशुल अग्रवाल को सप्तऋषि चौकी से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया।
दरोगा कर्मवीर सिंह को लक्सर कोतवाली से तेजपुर चौकी (भगवानपुर कोतवाली) भेजा गया।
दरोगा अजय लाल को पथरी थाना से रायसी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कनखल थाने में तैनाती दी गई।
दरोगा राकेश कुमार को बाजार चौकी से हटाकर ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया।
देवेंद्र सिंह को रानीपुर कोतवाली से मंगलौर कोतवाली में नई तैनाती मिली।
देहरादून के नए एसएसपी बने प्रमेंद्र सिंह डोबाल
हरिद्वार से स्थानांतरित किए गए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को अब देहरादून जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में तैनात एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार जिले का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

You may have missed

Share