उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के नाम पर चल रही थी यूपी में वसूली? कैबिनेट मंत्री की शिकायत पैर दर्द हुआ मुकदमा,,,,

देहरादून- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यूपी के बरेली में मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बरेली की रहने वाली कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय उनका और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं.
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के बारादरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मंत्री ने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं ताकि भविष्य में कोई भी उनके नाम और पद का दुरुपयोग न कर सके.
कैबिनेट मंत्री का आरोप है कि आरोपी फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही और जनता में दबदबा बना रहे हैं. उन्होंने अपनी क्रेटा कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, लाल नीली बत्ती लगा रखी है, ताकि लोगों में डर दिखाकर अवैध पैसों की वसूली कर सकें.
इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों पर चोरी करने का आरोप भी लगाया है. उनका आरोप है कि कल्पना मिश्रा और आरसी पांडेय ने उनके सात लाख रुपये और स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी चोरी की है. पड़ोसी राज्य की मंत्री ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपने जाने से पहले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किए 14 दरोगाओं के तबादले,,,,
उत्तराखंड पहाड़ों की रानी मसूरी के केम्प्टी फाँल रोड पर लेण्डस्लाइड के चलते लागु हुआ रूट डाइवर्ट प्लान, असुविधा से बचने के लिए करें खबर का अवलोकन,,,
उत्तराखंड पहाड़ों की रानी मसूरी के केम्प्टी फाँल रोड पर लेण्डस्लाइड के चलते लागु हुआ रूट डाइवर्ट प्लान, अeसुविधा से बचने के लिए करें खबर का अवलोकन,,,