उत्तराखंड गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हुआ हिमस्खलन कई क्षेत्रों का मुख्यालय से कटा सम्पर्क,,,,
देहरादून: गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन से धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।
गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
पिछले माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।
इसके बाद फिर धराली से आगे चांगथांग के समीप बड़ा हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद होने से वहां पर आवाजाही बंद हो गई थी। हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था।


More Stories
हरिद्वार में जानलेवा चाइनीस माँझे का खतरा पुलिस के लाख दावों के बाद भी बरकरार, चाइनीस माँझे के खिलाफ पुलिस के दावो पर जनता उठा रही है सवाल,,,,
उत्तराखंड लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू,,,,,
उत्तराखंड बागेश्वर जिले में आज सुबह महसूस हुई भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, जान बचाने के लिए ठंड मे घर से बाहर भागे लोग,,,,,